{"_id":"59a820f14f1c1b1b278b4b51","slug":"the-inflammatory-video-viral-arrest-two-it-was-raging-from-the-muzaffarnagar-riot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार, यहीं से भड़की थी मुजफ्फरनगर दंगे की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार, यहीं से भड़की थी मुजफ्फरनगर दंगे की आग
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 31 Aug 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी दोनों युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साध्वी और हिंदू धर्म के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाली वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठनों में गुस्सा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ से मुलाकात कर आरोपी युवकों पर रासुका लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर दंगे की शुरूआत भी कवाल से ही हुई थी। दोनों युवक भी कवाल के हैं।
गांव कवाल निवासी दूसरे सुमदाय के युवकों ने साध्वी और हिंदू धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए उसकी वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल करने को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। वीडियो वायरल करने का पता लगने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी गांव कवाल निवासी साकिब कुरैशी और उसके साथी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार रात मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। वीडियो वायरल का पता लगने पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता बृजेश रस्तोगी, सुरेंद्र बंसल, डॉक्टर सतीश खटीक, महेश चंद्र शर्मा, विकास गुप्ता, राजा कर्णवाल, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, राजेश श्रंगानिया, प्रेम विजय सिंगल आदि कार्यकर्ता सीओ एसकेएस प्रताप से मिले। कार्यकर्ताओं ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों पर रासुका लगाए जाने की मांग की। सीओ ने आश्वासन दिया कि इस तरह की वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।