फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The infected elderly started selling fruits after the lockdown

संक्रमित बुजुर्ग ने लॉकडाउन के बाद शुरू किया था फल बेचना

Sat, 09 May 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
The infected elderly started selling fruits after the lockdown
संक्रमित बुजुर्ग ने लॉकडाउन के बाद शुरू किया था फल बेचना
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्हैड़ा गांव के संक्रमित फल विक्रेता बुजुर्ग के परिवार और संपर्क में आए 29 लोगों को सैंपल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित किया है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव के उस इलाके को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात में ही बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। परिवार के तीन सदस्यों को घर में और तीन लोगों को शोभित विवि में क्वारंटीन किया गया है।
घर के पास ही बेचता था फल
फल विक्रेता गोलाबढ़ बाईपास से फल खरीदकर लाता था। वह मकान से दौ सो मीटर की दूरी पर ही फल बेचने का काम करता था। लॉकडाउन में रोजी रोटी का संकट होने के बाद पीड़ित ने नवरात्र में ही फल बेचने का काम शुरू किया था। कई दिनों से तबीयत खराब होने पर बेटा फल बेच रहा था।
विज्ञापन

पल्हैड़ा मार्ग को तीन जगह किया सील
हॉटस्पॉट बनने के बाद पल्हैड़ा मुख्य मार्ग के अलावा तीन अन्य संपर्क मार्गों को बंदकर पुलिस तैनात की गई है। आवाजाही पर पाबंदी है। पुलिस ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। शुक्रवार को पार्षद प्रदीप वर्मा ने नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्र को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान बच्चों की जान बचाना
कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलने के बाद बुजुर्ग सहम गया। परिवार के लोग भी घबरा गए। रात में जब चिकित्सकों की टीम पीड़ित को लेने पहुंची तो उसकी आंखें नम थीं। बोला कि मुझे पता होता तो कभी फलों का काम न शुरू करता। भगवान अब बच्चों की जान बचाना, मुझे अपनी चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed