महिला को उसके प्रेमी के साथ देख भड़के ससुराली, लाठी-डंडों से पीटा
बागपत में नौरोजपुर मार्ग पर एक महिला को उसके प्रेमी के साथ देखकर ससुरालवाले आग बबूला हो गए। उन्होंने दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में दो घायल हो गए। दोनों कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से बोले कि वे साथ रहना चाहते हैं।
एक गांव की महिला ने बताया कि वह कस्बा खेकड़ा स्थित फैक्ट्री में नौकरी करती थी। वहीं पर बिचपड़ी गांव का युवक भी काम करता था। डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। जैसे ही इसका पता उसके ससुरालियों को चला, वह विरोध करने लगे। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत के एक बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने के लिए आ रही थी। रास्ते में उसके ससुरालियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस पहुंची और प्रेमी युगल को कोतवाली लाई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि दोनों का मेडिकल कराया गया है।
तीन बच्चों की मां ने पति को बता दिया बूढ़ा
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां ने पुलिस के सामने अपने पति को बूढ़ा तक बताया। उसका कहना है कि पति की उम्र उससे 20 साल ज्यादा है। अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें
शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया पड़ोस का ही एक युवक बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/