फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The idols of Mansa Devi temple were broken

मंसा देवी मंदिर की मूर्तियां असमाजिक तत्वों ने तोड़ी, हिन्दू संगठनों में रोष

Fri, 19 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
The idols of Mansa Devi temple were broken
मनसा देवी मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव भोला मेरठ मार्ग पर गांव पेपला के पास मनसा देवी मंदिर की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने बुधवार रात क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष जताया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ भोला मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ सरधना के एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
गांव के पास जंगल में मनसा देवी मंदिर स्थित है। मंदिर के पुजारी गुलाबीदास ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पूजा करने से पहले वह मूर्तियों की सफाई करने गए। इस दौरान हनुमानजी, दुर्गा मां, सरस्वती देवी, गायत्री देवी और शिवलिंग खंडित मिला। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जानकारी पर जानी और रोहटा थाने की पुलिस भी पहुंची। मौके पर पहुुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने नारेबाजी करते हुए मेरठ भोला मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने समझाने पर भी लोग नहीं उठे। मंदिर के पुजारी गुलाब दास ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक भूख हड़ताल करने की धमकी दी। सूचना पर सीओ सरधना आरपी साही पहुंचे। उन्होंने मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कराने और एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। सीओ सरधना के अनुसार, जानी और रोहटा थाने की पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed