फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The history-sheeter slapped Lucky and when he did not keep quiet, he strangulated him to death.

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर ने लकी को जड़े थप्पड़, चुप नहीं हुआ तो गला दबाकर मार डाला

Sat, 11 Jan 2025 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
The history-sheeter slapped Lucky and when he did not keep quiet, he strangulated him to death.
पल्लवपुरम पुलिस ने किया कक्षा एक के छात्र की हत्या का खुलासा
विज्ञापन

एचएस अंकित जैन को जयपुर निवासी बहन के घर से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। टॉफी और बिस्कुट के लिए रुपये मांगने पर पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर अंकित जैन ने कक्षा एक के छात्र लकी तो कई थप्पड़ जड़े थे। लकी रोने लगा तो उसे चुप कराने लगा, लेकिन वह चुप नहीं हुआ तो आरोपी ने उसे गला दबाकर मार डाला। आरोपी ने छात्र के ई-कॉमर्स कंपनी के बैग में शव रखकर कुएं में फेंक दिया, लेकिन हाथ से बैग वहीं गिर गया। पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को मोदीपुरम फेस-2 में आकाश सक्सेना के भाई अनिल सक्सेना, पड़ोसी अमन जायसवाल, अंकित जैन ने उस रात शराब पार्टी की थी। अनिल सक्सेना और अमन वहां से चले गए थे। घर के बाहर ही आकाश सक्सेना का नौ वर्षीय बेटा लकी खेल रहा था। बताया कि अंकित जैन पड़ोसी बच्चों को टाॅफी, बिस्कुट के लिए पैसे दे दिया करता था। उस दिन भी उसने बच्चों को पैसे दिए थे।
विज्ञापन

लकी ने भी अंकित से 50 रुपये मांगे। लेकिन, अंकित ने पैसे खत्म हो जाने की बात कही। लकी ने जिद की तो नशे की हालत में अंकित ने लकी के थप्पड़ जड़े और चुप न होने पर वह उसे अपने घर ले गया। सीओ ने बताया कि अंकित ने हंगामा होने के डर से लकी का गला दबा दिया। मासूम की सांस थमने पर आरोपी बैग नहीं फेंकना चाहता था, लेकिन उसके हाथ से बैग अचानक छूटकर वहीं गिर गया। अंकित पहले ई-कॉमर्स कंपनी में काम करता था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो अंकित बैग ले जाता हुआ दिखा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से लकी की कैप और जूते संदूक से बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिजनों के साथ लकी को ढूंढने का करता रहा नाटक

लकी की हत्या के बाद अंकित मृतक के परिजनों के साथ घूमता रहा और उसे तलाश करने में मदद का नाटक करता रहा। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए अंकित जैन को पकड़ा था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। परिजन खुलासे के लिए एसएसपी कार्यालय भी गए थे। वहां भी आरोपी साथ था। जब लकी का शव बरामद हुआ तो अंकित ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। मोबाइल बंद करने, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने पर पुलिस का शक गहरा गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।

---
आरोपी से बदला लेने के लिए हंगामा
लकी हत्याकांड का खुलासा होने पर परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ एकत्रित होकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने बदला लेने के लिए आरोपी को उनके सुपुर्द करने की मांग की। परिजनों का कहना था कि आरोपी को गोली मारकर लकी को इंसाफ देंगे। थाना प्रभारी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed