फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The historic church resonates with reverence and devotion

Meerut News: श्रद्धा और भक्ति से गूंजा ऐतिहासिक चर्च

Wed, 05 Nov 2025 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
The historic church resonates with reverence and devotion
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नवीना महोत्सव के चलते प्रार्थना करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। माता मरियम के नवीना महोत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में बुधवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माला जप से हुई। इसके बाद नवीना और पवित्र मिस्सा बलिदान संपन्न हुआ।
फादर वलेरियन पिंटो ने श्रद्धालुओं को कृपाओं की माता मरियम के संदेश सुनाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने चर्च में स्थित चमत्कारी कृपाओं की माता की तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और मन्नत मांगी। प्रार्थना सभा के दौरान फादर ने कहा कि कृपाओं की माता मरियम अत्यंत दयालु और कृपालु थीं। उन्होंने सदैव सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमें भी उनके उपदेशों का अनुसरण कर जीवन को सफल बनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित फादर्स ने संयुक्त रूप से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इस दौरान प्रभु यीशु और माता मरियम के संदेशों का वाचन किया गया। श्रद्धालुओं ने देश में अमन-चैन, विश्व में शांति, समृद्धि और रोगमुक्ति की कामना की।
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने कहा कि अच्छे कर्म करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाए और बताया कि प्रभु की आराधना के पश्चात ईसाई धर्मावलंबियों ने नगर में शांति और सद्भाव का संदेश प्रसारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed