फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The heat starts as soon as the day breaks

Shamli News: दिन निकलते ही भीषण गर्मी शुरू, अगले 24 घंटे में गर्मी और बढ़ेगी

Thu, 16 May 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The heat starts as soon as the day breaks
शामली धूप से बचने के लिये कपडा  लपेट  कर जाती छात्राएं
दिन निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। भीषण गर्मी होने से दिन में जन जीवन प्रभावित होने लगा है। भीषण गर्मी के चलते बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के चलते दिन का तापमान 41 से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को दिन निकलते ही सुबह नाै बजे से भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। दोपहर बारह बजे तक सड़क पर आम नागरिकों को चलना कठिन हो जाता है। दोपहर बारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक आम नागरिक अपने घरों में रहने लगे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते दोपहर बारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक भीषण गर्मी होने और लू चलने से सड़क पर चलना कठिन हो रहा है। महिलाएं और पुरुष सिर पर कपड़ा बांधकर चलते हैं। भीषण गर्मी के चलते बाजार सूने हो जाते हैं। दुकानदारी प्रभावित होने लगती है। भीषण गर्मी के चलते बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर के कोतवाली के सामने कपड़ा व्यापारी सतीश चंद जैन ने बताया कि पूरे दिन गर्मी के चलते कपड़ा, सराफा दुकानदारी प्रभावित होने लगी है। ग्राहक सुबह नाै बजे से लेकर साढ़े 11 बजे और शाम को चार बजे से लेकर आठ बजे तक ही ग्राहक दुकान पर आते हैं।

सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि एव प्रौद्योगिक के यूपी शाही ने बताया कि आगामी 19 मई को शामली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिक तम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed