{"_id":"645020486e3ba50270034267","slug":"the-hanging-wife-was-saved-by-breaking-the-gate-laward-news-c-42-1-smrt1030-14-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फांसी लगा रही पत्नी को गेट तोड़कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फांसी लगा रही पत्नी को गेट तोड़कर बचाया
विज्ञापन
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पति ने पत्नी को आत्महत्या करते देखा तो शोर मचा दिया। पड़ोसियों की सहायता से पति ने दरवाजा तोड़कर पत्नी को बचा लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां, देर रात तक ड्रामा चलता रहा।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का किसी बात पर सोमवार को अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद परिवार के सभी लोग खेत पर चले गए। शाम को परिजन लौटे। परंतु, महिला अपने कमरे में ही रही। उनके आने के बाद भी कुछ देर तक भी महिला अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो पति उसे लेने पहुंचे। कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी फांसी का फंदा लगा रही थी। इस पर पति ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। महिला के पति ने पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचा ली। पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर रात तक थाने में फैमिली ड्रामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्ष बिना कार्रवाई के लौट गए।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।