फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The GTB Hostel and ICA teams won their matches.

Meerut News: जीटीबी हॉस्टल और आईसीए की टीमों ने मैच जीते

Sat, 20 Jun 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The GTB Hostel and ICA teams won their matches.
- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें जीटीबी हॉस्टल, आईसीए और केडीएम मुजफ्फरनगर की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इसमें रिहान ने 50, मन्नू ने 48 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हार्दिक और समर्थ ने तीन-तीन विकेेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम 190 रन पर ऑलआउट हो गई और 29 रन से हार गई। टीम की ओर से वंश ने 49, शाहजेब ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वीर और शिव ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। इसमें हुसैन ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में नैतिक ने तीन, कृष्णा ने दो विकेट लिए। जवाब में केडीएम मुजफ्फरनगर की टीम 89 रन ही बना सकी और 11 रन से हार गई। इसमें अर्शित ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में हुसैन ने 5 विकेट लिए। तीसरे मैच में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में मेरठ डोमिनेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 146 रन बनाए। इसमें हर्ष ने 32, आरव ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राहुल, अशोक, अखिल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएम मुजफ्फरनगर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से प्रियांशु ने 45, आशु ने 41, समीर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक और देव ने एक-एक विकेट लिया। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट में तीन लीग मैच खेले जाएंगे। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में दोपहर एक बजे प्रमाणपत्र वितरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed