{"_id":"69288a292ce8a4c351066ee1","slug":"the-groom-returned-with-the-bride-and-went-missing-from-home-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110555-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुल्हन लेकर लौटा दूल्हा, घर से हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुल्हन लेकर लौटा दूल्हा, घर से हुआ लापता
विज्ञापन
लापता दुल्हा मोहसिन का फाइल फोटो। परिजन
बृहस्पतिवार को थी उसकी दो बहनों का था निकाह
पत्नी को बल्ब लाने की बात कहकर घर से निकला था, गुमशुदगी की तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। दुल्हन को ब्याह कर बुधवार देर रात घर लौटा दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दुल्हन उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को उसकी दो बहनों की बरात आनी थी। परिवार के लोगों को युवक के लापता होने की खबर पता चली तो खुशी के मौके पर वह परेशान हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला तो सरधना थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर में रहने वाले सईद ठेकेदार के बेटे मोहसिन उर्फ मोनू की बरात बुधवार को खतौली गई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद मोहसिन दुल्हन को लेकर देर रात सरधना लौट आया। दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ। परिजनों के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे मोहसिन अपनी पत्नी के पास कमरे में गया और कुछ देर बाद कपड़े बदलकर कमरे से बाहर आ गया। वह घर से बाहर निकला और लापता हो गया। दुल्हन उसका इंतजार करती रही। देर रात तक मोहसिन के घर नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने मोहसिन की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी घर पर ही मिला। मोहसिन की पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वह रात करीब 1:00 बजे बल्ब लेने जाने की बात कहकर गए थे।
उधर बृहस्पतिवार को मोहसिन की दो बहनों की बरात भी आनी थी। ऐसे माहौल में किसी तरह परिवार के लोगों ने दोनों बहनों के निकाह की रस्म अदा कर उनकी विदाई की। तैयारियों के बीच परिजन रात से ही युवक की तलाश में भटकते रहे। नतीजतन, थक-हारकर उन्होंने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना देने के साथ ही गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि युवक की खोजबीन अभी से शुरू कर दी गई है। 24 घंटे पूरे होने पर गुमशुदगी दर्ज की जाएगी।