फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The groom came to be married, the brides relatives reached the police station

दूल्हा बनकर आया था ब्याह रचाने, दुल्हन के परिजनों ने पहुंचा दिया थाने

Tue, 04 Jul 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
The groom came to be married, the brides relatives reached the police station
आया था ब्याह रचाने

दूल्हा बनकर आया तो था ब्याह रचाने के लिए, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे पहुंचा दिया थाने। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर पहले से ही शादीशुदा होने का आरोप लगा दिया। पहली लड़की के पिता ने भी थाने में शिकायत कर दी। इस पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया, जबकि बाराती दूल्हे को छोड़ भागे।

विज्ञापन


सोमवार को ग्राम ब्राह्मण माजरा से एक बारात शहर के मोहल्ला लेबर कालोनी स्थित नंदपुरी में आई। जब घुड़चढ़ी कर वरमाला डालने के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। उन्होंने दूल्हे पर पहले से शादीशुदा होने एवं उसके परिजनों पर इस बात को छुपाने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख उसके साथ आए बाराती भाग गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, उसके परिजनों और बिचौलिया को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी की सगाई करने के लिए गांव ब्राह्मण माजरा पहुंचे। खूब धूमधाम से सगाई की। काफी पैसा खर्च किया। लेकिन उस समय तक भी किसी ने कुछ नहीं बताया। न लड़के के परिजनों ने उन्हें पहली शादी के बारे में बताया और न ही बिचौलिया ने ही उन्हें कुछ बताया। पहली लड़की के पिता ने उन्हें घर आकर इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बारात आने से पहले ही कुछ लोगों को इसकी जानकारी करने के लिए गांव और संबंधित रिश्तेदारियों में भेजा। लेकिन तब तक बारात आ चुकी थी। उसी दौरान उनके भेजे गए लोगों ने दूल्हे की पहले शादी होने की पुष्टि कर दी। जिस पर उन्होंने शादी रोक दी। उन्होंने कहा कि उनका अब तक कई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के के गांव का ही बिचौलिया और लड़के ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। इसकी सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पहले ही खत्म हो चुका है

The groom came to be married, the brides relatives reached the police station
धोखे से शादी करने आया दूल्हा

आरोपी लड़के के परिवार के लोगों का कहना है कि मार्च 2010 में लड़के ही शादी शहर के ही एक मोहल्ले की लड़की के साथ हुई थी। लेकिन विवाद के चलते मामला कोर्ट में पहुंच गया था। जिस पर दोनों पक्षों ने पंचायत की और लिखित में समझौता कर एक दूसरे से रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन पहली लड़की के परिजन उसकी दूसरी शादी नहीं होने देना चाहते। इसलिए उसके खिलाफ थाना में शिकायत की। जब पिछला कोई मामला रहा ही नहीं तो बताने की उन्होंने जरूरत नहीं समझी।  

दोनों पक्षों में समझौता कराया जा रहा है
कुतुबशेर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि लड़के की पहली शादी के कागज सही हैं। लेकिन गुस्सा इस बात का है कि पहली शादी की बात छुपाई गई। लड़की और लड़का पक्ष आपस में बैठकर मामला बातचीत से हल कर रहे हैं। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed