फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the groom arrived with two processions

दो बराती लेकर पहुंचा दूल्हा

Sun, 21 Jun 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
the groom arrived with two processions
मोदीपुरम। पल्हैड़ा गांव में शनिवार को दूल्हा अपने साथ दो बराती लेकर शादी रचाने पहुंच गया। यहां बरात का स्वागत किया गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की मंदिर में सादगीपूर्ण ढंग से शादी रचाई। दुल्हन पक्ष से महज पांच लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पल्हैड़ा निवासी वेदप्रकाश चौहान ने अपनी बेटी प्रीति की शादी दिल्ली में रोहिणी निवासी नरेश से तय की थी। दोनों की परिवारों ने धूमधाम से शादी करने का निर्णय किया था। लॉकडाउन हो जाने के बावजूद दोनों परिवारों ने शादी की तारीख तय की। लॉकडाउन आगे बढ़ता गया और शादी टलती रही। आखिकार दोनों पक्षों ने तय किया कि हालात सामान्य होने पर शादी की जाएगी। वहीं, दूल्हा और दुल्हन ने सादगी से शादी करने का निर्णय किया। उन्होंने परिजनों के सामने अपनी मंशा रखी। जिस पर दोनों ही परिवारों ने सहमति जता दी। दूल्हा नरेश शनिवार को अपने पिता एवं भाई के साथ दुल्हन के घर पल्हैड़ा पहुंचा। यहां मंदिर में दोनों के फेरे कराकर शादी संपन्न कराई। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और परिजनों से आशीर्वाद लिया। दुल्हन के पिता वेदप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। वहीं, दूल्हा नरेश नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed