फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The grand tree-planting drive was inaugurated with the planting of a 'Harishankari' sapling.

Meerut News: हरिशंकरी के पौधे से हुआ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ

Sun, 12 Jul 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
The grand tree-planting drive was inaugurated with the planting of a 'Harishankari' sapling.
वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण कार्यक्रम करते मुख्य अतिथि स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। वन रेंज परिसर में रविवार को शासन और प्रशासन की मौजूदगी में पौधरोपण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल तथा प्रभागीय वन अधिकारी वंदना फोगाट ने संयुक्त रूप से हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़) का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि पौधरोपण महायज्ञ का उद्देश्य जिले के हरित क्षेत्र का विस्तार करना है, जो जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है। वन विभाग की ओर से वृक्ष भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को औषधीय एवं छायादार पौधे वितरित किए गए। जादूगर वी. सम्राट ने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरुक किया। संचालन वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएस स्कूल और एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। सहकारी संघ परिसर में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, संयुक्त आयुक्त सहकारिता अमित त्यागी, जिला सहकारी बैंक निदेशक राजेंद्र राणा, एडीसीओ सतेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने 110 पौधे लगाए। विकास खंड कार्यालय में राज्यमंत्री, डीएम, सीडीओ, डीएफओ और ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने पिलखन का पौधा रोपा। राजकीय महाविद्यालय परिसर में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed