{"_id":"688f783b26172e244c0955d5","slug":"the-government-has-opened-a-treasury-for-the-backward-and-disabled-narendra-kashyap-meerut-news-c-14-1-mrt1005-935888-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खोला खजाना : नरेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खोला खजाना : नरेंद्र कश्यप
विज्ञापन
- भाजपा सरकार ने बढ़ा दिया है ओबीसी और दिव्यांगों की सहायता का बजट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश की आजादी के बाद अगर ओबीसी और दिव्यांगजनों के हित में किसी ने कदम उठाए तो वह भाजपा है। कांग्रेस ओबीसी को झूठे सपने दिखाकर वोट बटोरती रही। सपा की सरकार में जो बजट ओबीसी छात्रों और दिव्यांगों के उत्थान के मिलता था उससे तीन गुना अधिक बजट उप्र की योगी सरकार खर्च कर रही है।
स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप रविवार को शास्त्रीनगर में पूर्व विधायक हरपाल सैनी के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए एक हजार लोगों को 50 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में हैं। 1100 करोड़ से अधिक की धनराशि दिव्यांगों के भरणपोषण के रूप में खर्च की जा रही है। 35 लाख की धनराशि से दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। इसके अलावा दो करोड़ रुपये दिव्यांगों पर अन्य मदों में खर्च करने का काम किया जा रहा है। दिव्यांगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए दुकान निर्माण और संचालन के लिए भी सहायता दी जाती है। बच्चों को कक्षा एक से हायर एजुकेशन तक पढ़ाने वालों को निशुल्क शिक्षा देने का काम किया जा रहा है। उप्र में दो प्रसिद्ध विवि हैं। लखनऊ में डॉ. शकुंतला विवि है जिसमें साढ़े चार हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दूसरा विवि चित्रकूट में है। उन्होंने कहा कि 2025-26 में ओबीसी समाज के गरीब बच्चों को 2 हजार 825 करोड़ रुपये से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की गई। ओबीसी के युवाओं को सीसीसी प्रशिक्षण देने के लिए 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 103 छात्रावास संचालित है। जिनमें ओबीसी परिवारों के गरीब बच्चों को निशुल्क रहने, खाने की व्यवस्था है। मेरठ के फैज-ए-आम कॉलेज में भी छात्रावास है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों को कोई स्थान नहीं दिया जा सकता है। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सैनी, समय सिंह सैनी, नवीन अरोड़ा, ओमपाल सैनी, अंकुर सैनी आदि मौजूद रहे।