फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The government has big action after doctor's beten from female employees in Meerut

डॉक्टर और महिला कर्मचारी के बीच हुई मारपीट मामले में लखनऊ तक गूंज, शासन को भेजी रिपोर्ट

Sun, 28 Apr 2019 01:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 28 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
The government has big action after doctor's beten from female employees in Meerut
हाथ पकड़ते डा. पीके बंसल, मुंह दबाते हुए और खुद को छुड़ाती जिला अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक और डायलिसिस विभाग की महिला कर्मचारी के बीच कहासुनी और अभद्रता का मामला शासन तक पहुंच गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शासन ने सीएमओ से मामले की जांच कराई है। सीएमओ ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है, जिसमें दोनों की गलती मानते हुए चेतावनी देकर माफ किए जाने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने सीएमओ डॉ. राजकुमार को जांच कराकर शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा और डॉ. एसके शर्मा की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। इन दोनों ने जिला अस्पताल जाकर डॉ. पीके बंसल, डायलिसिस विभाग की महिला कर्मचारी और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट में पूरे मामले को लेकर दोनों का पक्ष लिखा है। दोनों इस घटना को लेकर खेद जता रहे हैं और एक-दूसरे से माफी मांग चुके हैं। इसमें दोनों की ही गलती है। न तो महिला कर्मचारी को अपने सीनियर अधिकारी से इस तरह व्यवहार करना चाहिए था, न ही डॉ. पीके बंसल को महिला कर्मचारी के साथ इस तरह से पेश आना चाहिए था। उन्होंने लिखा है कि इस मामले में दोनों पक्षों को चेतावनी देकर माफ कर दिया जाए। सीएमओ ने कहा कि अब शासन को तय करना है कि वह क्या निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को जिला अस्पताल के एसआईसी डा. पीके बंसल की डायलिसिस विभाग की एक महिला कर्मचारी से किसी बात पर झड़प हो गई थी। डा. पीके बंसल ने उस पर हाथ उठा दिया था और गाली भी दी थी। हालांकि महिला भी बराबर जवाब दे रही थी। यह वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed