मनचलों से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों से परेशान होकर एक छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहारनपुर के ग्राम सीकरी कला निवासी की पुत्री कक्षा 11 की छात्रा ने सोमवार की शाम को लगभग सात बजे अपने कमरे में अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पूरा परिवार खेतों में धान की रोपाई करने के लिए गया हुआ था, जब शाम को परिवार घर लौटा तो छात्रा का शव उसके कमरे में लटका हुआ पाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की।
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दो युवक उसे फोन करके लगातार परेशान कर रहे थे। इस बारे में उसने परिजनों को बताया भी था। उन्होंने दोनों युवकों को सख्त चेतावनी भी दी थी और युवकों के परिजनों से शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वह लगातार उसको फोन करके परेशान कर रहे थे। छात्रा के पिता का आरोप है कि मनचलों से परेशान होकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/