{"_id":"615cb7e78ebc3e93ed007b6f","slug":"the-girl-reached-the-police-station-and-accused-the-real-brother-of-rape-sardana-news-mrt559411549","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने थाने पहुंचे सगे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने थाने पहुंचे सगे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार को थाने पहुंचकर अपने सगे भाई पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
मंगलवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि इससे पहले वह भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। वह इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिस कारण वह अब तक चुप रही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि युवती द्वारा अपने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कर लिखापढ़ी की जाएगी।