{"_id":"683cb725f4289211fb0f6698","slug":"the-girl-injured-in-the-accident-died-during-treatment-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108995-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर गांव खजूरी के समीप जई मिशन पर बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। बहन को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
शनिवार को गांव खजूरी निवासी दानिश अपनी 22 वर्षीय बहन स्वालेहा के साथ बाइक पर किसी काम से मेरठ जा रहा था। वह जई मिशन के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन की हालत खराब होने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान स्वालेहा की मौत हो गई।
मृतका एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। मृतका अविवाहित थी। वह पांच भाइयों की अकेली बहन थी। मां भूरी, पिता रिजवान, भाई दानिश, अयान, मुशीर, मुनीर, आरिश का रोकर बुरा हाल बना हुआ है।