फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl has told the video viral that I have done love marriage

वीडियो वायरल कर युवती ने बताया- मेरा अपहरण नहीं हुआ, मैं बालिग हूं और मैंने प्रेम विवाह किया है

Wed, 27 Nov 2019 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Nov 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
The girl has told the video viral that I have done love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहृत बताई जा रही युवती का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बालिग होने और प्रेम विवाह करने की बात कह रही है। पति की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर ससुरालियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कस्बे की यह युवती पिछले महीने लापता हो गई थी। परिजनों ने नाबालिग बताते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को सोशल मीडिया पर युवती के तीन वीडियो वायरल हुए। इनमें युवती कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, अपहरण नहीं हुआ है। चौकी इंचार्ज गलत तरीके से उसके ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान कर रहे हैं। अगर उसे, उसके पति और ससुराल वालों को कुछ होता है, तो मायके वाले व पुलिस जिम्मेदार होगी। वह छिपकर नहीं रहेगी और जल्द ही वह सामने आएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: नुसरत से बनी निशी, ठुकराया पंचायत का फैसला और धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी से की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि युवती को बरामद कर बयान कराए जाएंगे। अगर वह बालिग है, तो उसे शादी करने का हक है, पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी। वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed