फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl in Meerut married with lover after conversion by denying panchayat decision

यूपी: नुसरत से बनी निशी, ठुकराया पंचायत का फैसला और धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी से की शादी

Sun, 17 Nov 2019 12:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
girl in Meerut married with lover after conversion by denying panchayat decision
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में एक युवती ने परिजनों और पंचायत के फैसले को ठुकरा दिया। नुसरत से निशी बनकर युवती ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली।

विज्ञापन


आरोप है कि परिजनों और अन्य व्यक्तियों ने इस पर आपत्ति उठाकर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, युवती ने साफ कह दिया कि वह बालिग है और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का उसे अधिकार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की निवासी नुसरत ने बताया कि वह इंटर की पढ़ाई कर चुकी है। उसका शिवपुरम निवासी कपिल तोमर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेम-विवाह की तैयारी की भनक लगने पर युवती के परिजनों ने युवती को फटकार लगाकर उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी। इस मामले में परिजनों ने पंचायत भी बुलाई। लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि 16 अगस्त को उसने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम निशी रख लिया। इसके बाद 16 अगस्त को ही गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। युवती ने बताया कि वह इस शादी से खुश है।

23 सितंबर को एडीएम सिटी कार्यालय में विवाह का पंजीकरण भी करा दिया। अब भविष्य में अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती है। लेकिन आरोप है कि युवती का पिता, भाई और अन्य रिश्तेदार हत्या की धमकी दे रहे हैं। युवती ने बताया कि उसके पति कपिल को भी हत्या की धमकी दी जा रही हैं।

एसपी क्राइम ने सुरक्षा का दिया आश्वासन
शनिवार को नुसरत उर्फ निशी अपने पति कपिल के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसपी क्राइम रामअर्ज शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे।

युवती ने धर्म परिवर्तन का शपथ पत्र, विवाह प्रमाणपत्र और विवाह पंजीकरण की प्रति के साथ बालिग होने के कागजात दिखाए।

युवती ने एसपी क्राइम से कहा कि मुझे और मेरे पति को हत्या की धमकी दी जा रही हैं, जबकि धर्म परिवर्तन कर शादी करना मेरा अधिकार है क्योंकि मैं बालिग हूं।

एसपी क्राइम ने पूरे मामले में युवती को सुरक्षा का आश्वासन दिया। जिसके बाद इंस्पेक्टर टीपी नगर और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed