फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the girl file fir for boyfriend, the marrige break

युवती ने प्रेमी पर कराया केस, शादी टूटी

Thu, 12 Dec 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
the girl file fir for boyfriend, the marrige break
मेरठ। एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता सहेली के साथ बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने कहा कि प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवती कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसकी दोस्ती एक साल पहले हस्तिनापुर क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब युवक ने शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने नौ दिसंबर को परीक्षितगढ़ थाने में आरोपी राहुल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को युवक के परिजन एसपी देहात से मिले थे, उन्होंने युवती के आरोपों को गलत बताया था। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने कहा था कि यदि दोनों रिलेशनशिप में रह रहे थे तो युवक पर कार्रवाई होगी। बुधवार को युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची और युवक की शादी रुकवाने की मांग की। एसपी क्राइम रामअर्ज ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परीक्षितगढ़ पुलिस का कहना है कि राहुल पर केस दर्ज है। पता चला है कि राहुल की जहां से शादी होनी थी, वह टूट गई। क्योंकि लड़की के परिजनों ने सगाई लाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed