फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The forest department team has planted 360 plants of 30 species in 55 minutes for create a world record in Hastinapur

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए वन विभाग की टीम ने 55 मिनट में किया 30 प्रजातियों के 360 पौधों का वृक्षारोपण

Tue, 28 Jul 2020 12:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jul 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
The forest department team has planted 360 plants of 30 species in 55 minutes for create a world record in Hastinapur
वृक्षारोपण करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में वन विभाग द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य से वन विभाग की टीम ने 55 मिनट में 30 प्रजातियों के 360 पौधों का वृक्षारोपण किया। इस दौरान विटनेस और वन विभाग के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद थे। वहीं मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ लगातार टीम को निर्देशित करते रहे।

विज्ञापन


बता दें कि गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम हस्तिनापुर स्थित राजकीय पशुधन कृषि क्षेत्र की भूमि पर हुआ है, जिसमें गिनीज बुक के विटनेस व वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक एन के जानू और जिला वन अधिकारी आदिति शर्मा मौजूद थे। 
विज्ञापन


बताया गया कि यह प्रतियोगिता मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू की गई। वृक्षारोपण के लिए 15 टीमें लगाई गई। एक टीम में दो व्यक्ति शामिल हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम स्थल की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी भी कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: जज्बा ऐसा... हर कोई करेगा सलाम, परिवार से ज्यादा समाज और ड्यूटी को दी तवज्जो


वहीं डीएफओ आदिति शर्मा और मुख्य वन संरक्षक लगातार टीमों को निर्देशित कर रहे। साथ ही टीम को बताते रहे कि जल्दबाजी में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

वन विभाग की टीम ने 10:37 बजे तक आधे से ज्यादा वृक्षारोपण का कार्य समाप्त कर लिया था। इसके बाद टीम ने 55 मिनट में ही 30 प्रजातियों के 360 पौधों का वृक्षारोपण कर दिया। कार्यक्रम स्थल के लगभग पांच मीटर की दूरी तक किसी भी अन्य व्यक्ति की एंट्री पर रोक लगाई गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed