{"_id":"5f1fb160e7877e5b2f4b84dc","slug":"corona-warrior-story-dr-kapil-dev-has-been-doing-duty-for-three-months-in-kovid-hospital-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: जज्बा ऐसा... हर कोई करेगा सलाम, परिवार से ज्यादा समाज और ड्यूटी को दी तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: जज्बा ऐसा... हर कोई करेगा सलाम, परिवार से ज्यादा समाज और ड्यूटी को दी तवज्जो
Tue, 28 Jul 2020 10:34 AM IST
कपिल kapil
आनंद प्रकाश, अमर उजाला, सहारनपुर
आनंद प्रकाश, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
कोविड केयर अस्पताल के इंचार्ज डॉ. कपिल देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के साथ अमर उजाला ने कोरोना सेनानियों के जज्बे और जुनून पर यह श्रृंखला शुरू की है। इसके तहत आपको साहसी कोरोना सेनानियों की कथाएं नियमित रूप से पढ़ने को मिलेंगी।
विज्ञापन
तीन माह लगातार ड्यूटी, घर के लिए निकले तो इसी बीच सूचना आई कि कोरोना केस बढ़ गए हैं, उसके बाद बीच रास्ते से लौट आए। यह वाकया 18 जून का है, इसके बाद फिर लगातार दिन रात ड्यूटी की।
विज्ञापन
कोरोना योद्धा डॉक्टर कपिल देव कहते हैं, फोन पर ही परिवार से बात होती है। बच्चे कहते हैं कि पापा कोरोना खत्म करके ही घर आना, हम यहां ठीक हैं। उन्होंने बताया कि इससे मेरा हौसला और बढ़ गया। मैं वही कर रहा हूं, जो मेरे पेशे की जिम्मेदारी है। देश समाज के लिए कुछ करना है तो परिवार से दूरी बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
डॉ. कपिल देव सहारनपुर में बने ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में कोविड केयर अस्पताल के इंचार्ज और हरोड़ा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक हैं। पत्नी अनीता ड्रग इंस्पेक्टर हैं। परिवार में 13 वर्षीय बेटा व सात वर्षीय बेटी हैं और परिवार देहरादून में रहता है। डॉ. कपिल देव ने बताया, 18 मार्च से उनकी ड्यूटी ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में बने कोविड केयर अस्पताल में लगी है। तभी से परिवार के पास जाना बंद हो गया था। मई अंत तक सेंटर चला। इसके बाद 18 जून को जब वह दून जा रहे थे तो सीएमओ ने कॉल कर बताया कि केस बढ़ गए हैं, लिहाजा सेंटर फिर से चालू करना है। इसके बाद वह रास्ते से ही लौट गए।
यह भी पढ़ें: ...जब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था, अगला जन्म क्रांतिधरा पर हो, पढ़िए कुछ अनसुने किस्से
खुद के साथ स्टाफ का भी रखते हैं ख्याल
डॉक्टर कपिल देव बताते हैं कि कोविड केयर अस्पताल में रहने के दौरान वह खुद की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए च्यवनप्राश और प्रोटीन डाइट के अलावा विटामिन सी लेते हैं। सुबह-शाम एक्सरसाइज करते हैं। अपने साथ कार्यरत चिकित्सकों, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मियों को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। इम्युनिटी बरकरार रहेगी तो कोरोना से लड़ने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ये है पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा बदमाश, भाजपा विधायक को दी धमकी, ऐसे कर रहा चुनाव की तैयारी
छह डॉक्टर व स्टाफ नर्स, छह स्वीपर तैनात
कोविड-19 अस्पताल में इंचार्ज डॉ. कपिल देव के अलावा छह डॉक्टर, छह स्टाफ नर्स और छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। बकौल डॉ. कपिल देव टीम की ड्यूटी शिफ्ट में लगती है। वह खुद 24 घंटे अस्पताल परिसर में रहते हैं, जरूरत पड़ने पर वह खुद भी डॉक्टर और स्टाफ नर्स के साथ मरीज के पास पहुंचते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/