{"_id":"68cd5e41ea2e8be8100de7ac","slug":"the-forest-department-organized-a-rally-and-gave-the-message-of-cleanliness-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103725-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वन विभाग ने रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वन विभाग ने रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
हस्तिनापुर में सड़क किनारे सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश देता वन विभाग स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। सड़क किनारे सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी कीर्ति, उप प्रभागीय वन अधिकारी अंशु चावला, वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, भाजपा जिला के जिला मंत्री सुनील पोसवाल, प्रधानाचार्य आरती त्रिपाठी, बीडीओ अमरीश कुमार आदि शामिल हुए। शुरुआत पौधरोपण से हुई। इसमें मुख्य अतिथियों द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में कचनार, गुलमोहर, जैकेरेंडा, गुलाबी तुन आदि के पौधों का रोपण किया गया। छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई। जो विकासखंड कार्यालय पर समाप्त हुई। इस बीच छात्रों और वन विभाग के अधिकारियों ने सड़क किनारे पड़े कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रैली में मौजूद बच्चों और वन विभाग के अधिकारियों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक हटाओ, कचरा इधर-उधर न डालो, वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ, जैसे नारों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान केवल भौतिक सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हमारे मन और समाज वेब पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाना है।