{"_id":"6931921144719032e9017744","slug":"the-flag-of-sanatan-should-fly-all-over-the-world-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1045023-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संपूर्ण विश्व में लहराए सनातन की पताका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संपूर्ण विश्व में लहराए सनातन की पताका
विज्ञापन
चिन्मयानंद बापू के जन्मदिवस के अवसर पर बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट मेरठ शाखा द्वारा चिन्मयानंद बापू के जन्मदिवस के अवसर पर सदर स्थित बिल्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों को भोजन प्रसाद वितरित कर बापू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से बापू जी की दीर्घायु की कामना की। प्रार्थना की गई कि संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की पताका फहराते हुए राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से बापू का पवित्र संदेश निरंतर जन जन तक पहुंचता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट मेरठ शाखा के अध्यक्ष हर्ष गोयल ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल, कुसुम शास्त्री, विक्रम शास्त्री, अमित गर्ग, अनिल मित्तल, वंदना गोयल, सौम्या राजवंशी, अमन गुप्ता आदि रहे।