फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The firm which was infamous in Baghpat, got clean in Bijnor

Meerut News: जो फर्म बागपत में बदनाम, वाे बिजनौर में हो गई पाक-साफ

Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The firm which was infamous in Baghpat, got clean in Bijnor
बिजनौर। बागपत में जिस फर्म को काली सूची में डालने की संस्तुति की गई, टेंडर निरस्त कर एफआईआर दर्ज कराई गई। इस फर्म को बिजनौर के बेसिक शिक्षा विभाग में टेंडर दिया गया तो मामला तूल पकड़ गया। शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा प्रदाता कंपनी के लिए जरिए कर्मचारियों की नियुक्ति होनी है। सेवा प्रदाता कंपनी के चयन के लिए जैम पोर्टल पर निविदाएं आमंत्रित की गई। निविदा खोलने के बाद इसमें मुरादाबाद की फर्म एसकेटी सिक्योरिटी ग्रुप को एल-वन किया गया। बिजनौर निवासी मोहित कुमार ने इस मामले में एसकेटी सिक्योरिटी ग्रुप के खिलाफ सभी साक्ष्य देते हुए डीएम से शिकायत की है। जिसमें कहा गया कि एसकेटी फर्म ने कूट रचित अभिलेखों के जरिए बागपत में बाल संरक्षण विभाग में टेंडर हासिल किया था।
विज्ञापन

कागजों की जांच में निदेशकों के चरित्र प्रमाण पत्र कूट रचित पाए गए। जिसके बाद दोनों निदेशकों के खिलाफ संरक्षण अधिकारी ने कोतवाली बागपत में 17 सितंबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही टेंडर को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सात अक्तूबर 2024 को बागपत के जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से शासन को पत्र लिखकर फर्म को काली सूची में डालने की संस्तुति की गई थी। बताया गया कि इस फर्म को टेंडर जारी करने में बागपत के जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी हटा दिया गया था। अब बिजनौर डीएम से शिकायत करते हुए निविदा को निरस्त करते हुए फर्म को काली सूची में डालने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed