{"_id":"590087434f1c1b0b71c0da3e","slug":"the-fierce-fire-in-the-primary-school-kitchen-four-women-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील बनाते समय चार महिलाएं जली, चारों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील बनाते समय चार महिलाएं जली, चारों की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के गांव सद्दोबेर के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय भगदड़ मचा गया जब रसोई घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम धामपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरक्षण किया। बताया गया कि रसोइयां बच्चों को लिए मिड-डे मील बना रही था कि तभी रसोई घर में आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाएं बुरी तरह से जल गई हैं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
डॉ. के अनुसार चारों महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर है। फिलहाल इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी और प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों से पूछताछ चल रही हैं। एसडीएम के साथ पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सिलेंडर आज ही लीक हुआ या फिर पिछले कई दिनों से लीक हो रहा था।
विज्ञापन