फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Feast of Our Lady of Graces is a confluence of devotion, prayer and service.

Meerut News: कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव में भक्ति, प्रार्थना और सेवा का संगम

Sun, 09 Nov 2025 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
The Feast of Our Lady of Graces is a confluence of devotion, prayer and service.
सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबो​धित करते मुख्य अति​थि फादर विल्फ्रेड मोरस।
दो दिवसीय माता मरियम महोत्सव प्रार्थना और शोभायात्रा के साथ संपन्न
विज्ञापन

कृपाओं की माता मरियम के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में आयोजित कृपाओं की माता मरियम महोत्सव का रविवार को प्रार्थना और शोभायात्रा के साथ विधिवत समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से आए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने माता मरियम के दरबार में मत्था टेककर अपनी मन्नत मांगीं और पूरी हुई मन्नतों का धन्यवाद अर्पित किया।
महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन के लिए भक्त सुबह 4:00 बजे से ही लंबी कतारों में लग गए। कई श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।मुख्य अतिथि झांसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष विल्फ्रेड मोरस ने प्रार्थना सभा में बाइबिल का पाठ सुनाया और श्रद्धालुओं को ईश्वर के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा किसी बेसहारा या गरीब का अपमान करना माता मरियम का अपमान है। हमें करुणा, प्रेम और सेवा का मार्ग अपनाना चाहिए। इस दौरान देश में शांति, सौहार्द और बीमारों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की विशेष प्रार्थना कराई गई।
विज्ञापन

मेरठ धर्मप्रांत धर्माध्यक्ष बिशप भास्कर जेसुराज ने कहा कि यदि सच्चे मन से प्रार्थना की जाए तो माता मरियम हर मन्नत पूरी करती हैं। महोत्सव में बीमारों के स्वास्थ्य लाभ, पारिवारिक सुख-शांति और आशीर्वाद के लिए विशेष मिस्सा बलिदान एवं माला विनती हुई। इसके पश्चात भक्तों को परम प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं उत्तराखंड के रोबिन ने कहा कि उन्होंने नौकरी के लिए माता मरियम से प्रार्थना की थी। मन्नत पूरी होने पर वह हर साल यहां आकर आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च से बेगम के महल तक निकली भव्य शोभायात्रा
महोत्सव के समापन के अवसर पर दोपहर तीन बजे चर्च से बेगम समरू के महल (संत चार्ल्स कॉलेज) तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत पोल ग्रेगोरी सोलहवें द्वारा बेगम समरू को भेंट किया गया पवित्र तबर्रुक (रेलिक) श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लाया गया।
जुलूस में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बालिकाओं ने पुष्प वर्षा की। श्रद्धालु कृपाओं की माता की तस्वीर लेकर पीछे-पीछे चल रहे थे। संत चार्ल्स कॉलेज पहुंचने पर धर्माध्यक्ष ने पवित्र यूखरिस्त की आशीष दी। चर्च प्रबंधक फादर वलेरियन पिंटो ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फादर पीटर अन्योनी, फादर जान मेन्डोंसा, फादर विलियम साहोता, फादर सामुएल जोसफ, फादर एडविन बिनो, फादर जोमोन, फादर जान मिल्टन, फादर निर्मल प्रतीक सहित अनेक पुरोहित उपस्थित रहे।
महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन की भूमिका की सभी ने सराहना की। सरधना एसडीएम उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष कुमार ने लगातार निगरानी रखी। सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था में पुलिस एवं नगर पालिका के कर्मचारियों की सक्रियता से पूरा आयोजन शांति व अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।


श्रद्धालुओं ने की जमकर खरीदारी
चर्च परिसर के बाहर धार्मिक वस्तुओं, प्रसाद, खिलौनों और खाने-पीने के स्टॉल लगे थे। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित जमकर खरीदारी की। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में दुकानों की संख्या कुछ कम रही, जिससे भीड़ में व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

सरधना। ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि फादर विल्फ्रेड मोरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed