Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The father of Gyanendra Dhaka has been arrested in connection with the firing incident involving the murder suspect.

Meerut News: हत्या के वादी पर फायरिंग में ज्ञानेंद्र ढाका का पिता गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The father of Gyanendra Dhaka has been arrested in connection with the firing incident involving the murder suspect.
- ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड के वादी पर समझौता नहीं करने पर की थी फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में समझौता नहीं करने पर वादी नवीन ढाका को धमकी देने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के पिता कृष्णपाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी।
ढिकौली गांव निवासी नवीन ढाका ने तीन दिन पहले चांदीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2024 में पुरानी रंजिश में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसमें कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका और उसके कई साथी अलग-अलग जेल में बंद है। इसमें न्यायालय में चश्मदीद धनपाल की गवाही चल रही है। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले सुबह के समय चश्मदीद गवाह धनपाल से मिलने उसके घर गए थे, तभी धनपाल शौचालय चले गए और उनके मोबाइल पर कॉल आ गई।
विज्ञापन

कॉल रिसीव कर बात शुरू की तो कॉल करने वाले ने खुद को ज्ञानेंद्र ढाका का करीबी बताते हुए धनपाल के बारे में पूछताछ की। साथ ही गवाही पूरी होने से पहले जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उसी दिन वह अपने घर में बैठा हुआ था, तभी पांच-छह लोग भी वहां आ गए। उन्होंने पैरवी में खर्च हुए 12 लाख रुपये देने की मांग की और एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से उस पर गोली चला दी। इसमें जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि चमरावल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास से कृष्णपाल को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed