फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family kept wandering the dead body buried in sugarcane for 24 hours

Meerut: 24 घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा शव, पत्नी बोलीं- उजड़ गई मेरी दुनिया, रो-रोकर बुरा हाल, हुई बेसुध

Sun, 19 Feb 2023 12:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 19 Feb 2023 12:55 PM IST
सार

Meerut News : करीब 24 घंटे तक गन्ने से लदे ट्रक के नीचे शव दबा रहा। मौके पर पहुंची पत्नी ने कहा कि मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई। वह रो-रोकर बेसुध हो रही थी।

विज्ञापन
The family kept wandering the dead body buried in sugarcane for 24 hours
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रक के नीचे भगत सिंह का शव 24 घंटे तक दबा रहा और परिजन उसे इधर-उधर तलाशते रहे। भगत का बेटा शिवम बार-बार इसी बात को दोहरा रहा था कि अगर उन्हें शुक्रवार को हादसे की सूचना मिल जाती तो वह ट्रक को खुद ही सीधा करवा देते। शायद पिता की जान बच जाती।

विज्ञापन


शिवम के छोटे भाई पिंटू ने बताया कि वह पिता को तलाशते क्रय केंद्र पर पहुंचा तो उन्हें वहां पलटे ट्रक के सिवा कोई नजर नहीं आया। भगत की पत्नी सुरखा देवी ने बताया कि शुगर मिल के अधिकारियों की लापरवाही ने उसकी जिंदगी उजाड़ दी। वह रो-रोकर बेसुध हो रही थी। उसने बताया कि अब दो बेटे और दो बेटियों की परवरिश कौन करेगा। घर में अकेला भगत सिंह ही नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन


गुपचुप शव निकालने की थी योजना
बेटे शिवम ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ट्रक के नीचे दबे थे। क्रय केंद्र के संचालक ने उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। हादसे बाद ट्रक चालक व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। वह कई बार क्रय केंद्र पर आया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि मिल के अधिकारियों का रात में ही शव को ट्रक के नीचे से निकालकर कहीं और रखने का इरादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल

जाम करेंगे मवाना शुगर मिल का गेट
हादसे की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। कहा कि अधिकारी नहीं आए तो मिल गेट पर शव रखकर धरना दिया जाएगा। रात करीब 10 बजे मौके पर एसडीएम पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed