{"_id":"6101bacd8ebc3e585d6dd89d","slug":"the-faces-of-the-farmers-blossomed-it-rained-gold-for-the-crops-meerut-news-mrt549482516","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के चेहरे खिले, फसलों के लिए बरसा सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के चेहरे खिले, फसलों के लिए बरसा सोना
विज्ञापन

मेरठ। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। गन्ने की फसल को लाभ होगा। मंगलवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जुलाई में अब तक 318 मिमी बरसात हो चुकी है। अगले दो दिन मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 27.6 व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम आर्द्रता 98 प्रतिशत रही। शहर में बारिश 80.1 और देहात में 169.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जुलाई में अब तक 318 मिमी बारिश हुई है। यह पांच सालों की तुलना में अधिक है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि सबसे अधिक फायदा गन्ने की फसल को होगा।
विज्ञापन
एक्यूआई में सुधार
बारिश से हवा शुद्ध हुई है। मेरठ का एक्यूआई 37, बागपत का एक्यूआई 56, मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 71 और शामली का 65 एक्यूआई दर्ज किया गया।