{"_id":"6a12ff8aef5040a1000aab63","slug":"the-executive-engineer-checked-the-load-of-the-transformers-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112435-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अधिशासी अभियंता ने की ट्रांसफार्मरों के लोड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अधिशासी अभियंता ने की ट्रांसफार्मरों के लोड की जांच
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता टीम के साथ ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण करते हुए। (स्त्रोत विभाग)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही फॉल्टों में भी वृद्धि हो गई है। इस कारण बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों में रोष व्याप्त कर दिया। जिसे देखते हुए विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में उतरे और ट्रांसफॉर्मरों का लोड व न्यूट्रल आदि की जांच की।
भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली की लाइनों में फॉल्ट की बाढ़ सी आ गई। बिजली के फॉल्टों ने लोगों के दिन का आराम और रात की नींद उड़ा दी। कहीं तारों में आग तो कहीं अधिक लोड के चलते ट्रांसफॉर्मरों के जंफर उड़ने से अघोषित कटौती शुरू हो गई। सारी-सारी रात बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी ने लोगों का पारा भी चढ़ा दिया और रात में ही लोग बिजलीघरों तक पहुंचने लगे।
इसे देखते हुए शनिवार शाम अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रामजन्म सिंह, अवर अभियंता एवं लाइन स्टाफ के साथ रात्रि कालीन परिवर्तक लोड चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सुभाष चौक पर स्थित एवं मिल सड़क पर स्थित विभिन्न क्षमता के वितरण परिवर्तकों के लोड, अर्थिंग और विभिन्न प्रोटेक्शन की जांच की गई। जांच में मिली कमियां का निराकरण कराया गया। जिससे परिवर्तक क्षतिग्रस्त न हो और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति की जा सके। उपकेंद्र पर स्थित पावर परिवर्तक की तापमान बढ़ने के कारण कूलिंग की व्यवस्था कराई गई और प्रत्येक घंटे तापमान की मॉनिटरिंग भी करानी शुरू की।