फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The effect of the Yogi Sarkar, sale of meat was sold at the plate

योगी सरकार का असर, मीट की दुकान छोड़ कप प्लेट बेचने लगा शावाब

Wed, 29 Mar 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
The effect of the Yogi Sarkar, sale of meat was sold at the plate
कप प्लेट बेचता शबाब

प्रदेश में योगी सरकार बनते ही अवैध बूचड़ खाने और बगैर लाइसेंस के संचालित मीट की दुकानों पर प्रशासन का डंडा चल रहा है। शहर की 150 से अधिक मीट की दुकानों के शटर बंद हो चुके हैं। मीट का कारोबार करने वाले लोगों ने दूसरे रोजगार तलाशने शुरू कर दिए हैं। लालकुर्ती क्षेत्र के एक युवक ने मुर्गा बेचने की बजाय कप प्लेट बेचनी शुरू कर दी है। लालकुर्ती में स्काउट गाइड मंडलीय कार्यालय के निकट मुस्लिम युवक शावाब काफी समय से सड़क किनारे मीट बेचने का काम करता था। इसके पास छावनी परिषद या नगर निगम से मीट बेचने का लाइसेंस नहीं था। तीन दिन पहले ही पुलिस ने उसको मीट का कारोबार बंद करने की चेतावनी दी। उसी दिन से उसने अपना रोजगार बदलने का इरादा बना लिया। शावाब ने बताया कि परिवार का पालन करने के लिए रोजगार की जरूरत थी।  तीन दिन से वह कप प्लेट आदि बेच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed