फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The drunken lady got upset with Drooga, said... boyfriend cheated, get married

नशे में धुत युवती ने चौकी में किया हंगामा, प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी

Mon, 25 Sep 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 25 Sep 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
The drunken lady got upset with Drooga, said... boyfriend cheated, get married
खाट पर बैठी नशे में धुत युवती और मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में नशे में धुत एक युवती रविवार शाम जाकिर कालोनी चौकी जा पहुंची। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती ने करीब एक घंटे तक हंगामा काटा। दरोगा और सिपाही ने समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे ही भिड़ गयी। चौकी पहुंचे इंस्पेक्टर ने किसी तरह उसे समझाकर घर भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी इस युवती का बुलंदशहर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे एक साल से शादी करने के नाम पर धोखा दे रहा है। कई बार उधार पैसे भी मांगकर ले जा चुका है। युवक अब दूसरी युवती से शादी करना चाहता है। शाम को यह युवती शराब के नशे में जाकिर कालोनी चौकी पहुंच गई। हंगामा करते हुए कहा कि जब तक उसका प्रेमी यहां आकर शादी नहीं करेगा, वह जाएगी नहीं। इस दौरान महिला सिपाहियों ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने अंग्रेजी में बात करनी शुरू कर दी। लोगों की भीड़ लगी तो युवती ने उनके साथ भी गालीगलौज कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के परिजनों को भी चौकी पर बुला लिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के अनुसार परिजनों की मदद से युवती का नशा उतरवाया गया। युवती ने चौकी से जाते समय चेतावनी दे दी कि यदि उसके प्रेमी से शादी नहीं कराई तो थाने के बाहर ही धरने पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed