Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The drains in the tehsils are in bad condition after the rain

तहसीलों में नाले बदहाल, बारिश के बाद बुरा हाल

Sat, 04 Sep 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
The drains in the tehsils are in bad condition after the rain
तहसीलों में नाले बदहाल, बारिश के बाद बुरा हाल
विज्ञापन

सरधना/मवाना। सरधना और मवाना तहसील में नालों का बुरा हाल है। हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई होने के बाद भी लोगों को जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दोनों तहसीलों के मुख्य मार्गों पर नालों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी और कीचड़ भर गया। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सरधना नगर में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। देहात क्षेत्र की कई सड़कों का भी कुछ ऐसा ही हाल था। नगर में डेयरियों से निकलने वाले गोबर के कारण अक्सर नाले चोक हो जाते हैं। जरा सी बारिश होने पर नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। शुक्रवार को तहसील रोड पर कुमार पैलेस से पुलिस चौकी बस स्टैंड तक कई फीट पानी भर गया। गुजरान गेट शहीद द्वार से अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, चर्च रोड पर चर्च के सामने से संत चार्ल्स इंटर कॉलेज और कालंद चुंगी तक सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। नंगला आर्डर में सड़क टूटी होने के कारण स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब रही। कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो गए। इस संबध में एसडीएम अमित भारतीय ने कहा कि चोक नालों की सफाई कराई जाएगी। जो डेयरी संचालक अभी तक नालों में गोबर बहा रहे हैं, उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

सफाई पर खर्च किए 16 लाख, फिर भी जलभराव
मवाना। नगर में लाखों रुपया नालों की सफाई पर खर्च किया गया। इसके बाद भी बारिश के बाद नगर के मुख्य मार्ग समेत कई हिस्सों में जलभराव हो रहा है। पालिका के अनुसार, नालों की सफाई पर करीब 16 लाख रुपये खर्च किए गए थे। दावा किया गया था कि तलीझाड़ सफाई की गई है। शुक्रवार शाम करीब पौना घंटा हुई बारिश ने नालों की सफाई की पोल खोलकर रख दी। फलावदा चौराहे से लेकर थाने तक जलभराव की स्थिति रही। हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास तो सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। चौहान की गलियों में, हीरालाल में भी लोगों को जलभराव के कारण परेशान होना पड़ा। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि शुगर मिल के पास कच्चा नाला है। हो सकता है उसमें कुछ गिरने के कारण नगर में जलभराव हुआ हो। शनिवार को समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed