मेरठ: बरात में चढ़त के दौरान डीजे बजते ही बिगड़ गए मुफ्ती, निकाह पढ़ने से किया इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर पक्ष ने मुफ्ती से इस गलती के लिए माफी मांगी तथा काफी मान-मनौव्वल किया गया। उन्होंने साफ कह दिया कि चढ़त में डीजे बजा है वह निकाह नहीं पढ़ाएंगे। वर एव वधू पक्ष द्वारा काफी आग्रह करने के बाद रात में आखिरकार मुफ्ती निकाह पढ़ाने को तैयार हुए।
कस्बे में यह प्रकरण दिन भर चर्चा का विषय रहा। दरअसल हुआ यूं कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का रिश्ता मीरापुर निवासी युवक से हुआ। बरात बुधवार को लावड़ पहुंच गई। लोगों के मुताबिक बरातियों ने चढ़त के दौरान डीजे बजाया तथा बराती उस पर जमकर थिरके।
इसकी जानकारी पाकर मुफ्ती नाराज हो गए। बारात चढ़ने के बाद निकाह का समय नजदीक आया तो मुफ्ती ने यह कहकर निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया कि बारात में डीजे बजा है। वह इसे जायज नहीं मानते हैं।
मौलवी के इस व्यवहार में वर एवं वधू पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वऱ पक्ष ने अन्य मौलवी और मुफ्तियों से निकाह पढ़ाने के लिए संपर्क किया। हालांकि सभी ने पूरा मामला सुनकर निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया।
इसके बाद वर एवं वधू पक्षके लोग मुफ्ती की मान मनौव्वल में लगे रहे। अथक प्रयास के बाद मुफ्ती निकाह पढ़ाने के लिए तैयार हुए। उन्होंने शर्त रखी की आज के बाद बिरादरी में शादी में डीजे नहीं बजना चाहिए। जिसके बाद निकाह पढ़ाकर दूसरी रस्में पूरी की गईं। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।