{"_id":"5a5f583e4f1c1b60268b4f6a","slug":"the-disclosure-of-fetal-gender-tests-two-arrested-with-rs-18-thousand-in-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, छापेमारी में 18 हजार रुपए के साथ दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, छापेमारी में 18 हजार रुपए के साथ दो दबोचे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक से पूछताछ करती डिप्टी सिविल सर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में बुधवार को भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ हुआ। पंचकूला की टीम ने 18 हजार रुपये की नकदी और उपकरणों के साथ दो युवकों को दबोचा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये युवक महिलाओं को बहकाकर उनसे पैसा एंठते थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला की अनेक महिलाएं रामपुर मनिहारान में भ्रूण लिंग की जांच कराने पहुंच चुकी हैं। इसकी शिकायत वहां के स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली थी। बुधवार को पंचकूला की डिप्टी सिविल सर्जन सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम एक गर्भवती महिला को लेकर भ्रूण लिंग की जांच कराने के बहाने रामपुर मनिहारान पहुंची। टीम में सरोज के अलावा मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास गुप्ता, अरुणदीप सिंह आदि भी थे, जो महिला को लेकर रामपुर मनिहारान के मोहल्ला गंगाराम में वाल्मीकि बस्ती पहुंचे।
विज्ञापन
पढ़ें : भ्रूण लिंग परीक्षण करते महिला समेत 6 दबोचे, अल्ट्रासाउंड मशीन सील
विज्ञापन
यहां एक युवक ने गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण किया और इसके लिए 18 हजार रुपये लिए। जांच करने वाले ने महिला के पेट में लड़का होने की बात कही। इसके बाद टीम ने युवक को तुरंत दबोच लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस को साथ लेकर सुखविंद्र पुत्र तेज सिंह निवासी ब्रह्मपुरी सहारनपुर को हिरासत में लिया गया। सुखविंद्र के खुलासे के बाद टीम ने नानौता बस अड्डे पर जयश्री लैब पर छापा मारा। यहां से एक लैपटॉप, जांच उपकरण व एक जैली की बोतल कब्जे में ली गई। यहां से महक सिंह गांव अनंतमऊ को हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए दोनों युवकों से थाने पर पूछताछ की गई। लिंग परीक्षण करने वाले सुखविंदर ने बताया कि उन्होंने लैपटाप में एक एप डाला हुआ है, जिसको चालू करते ही अल्ट्रासाउंड की तरह स्क्रीनिंग होने लगती है। इसके बाद दिखावे के लिए वह महिला के पेट पर जैल लगाकर मशीन को घुमाते थे, जिससे उसे लगे की जांच की जा रही है। उधर, अधिकारी इसे 420 का मामला मान रहे हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि वह युवकों के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/