फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The decisions of resolutions do not care about the world

Meerut News: संकल्पों के निर्णय को जग की परवाह नही होती

Mon, 27 Oct 2025 09:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 27 Oct 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
The decisions of resolutions do not care about the world
बीएमस इंटर कॉलेज के संस्थापक कर्मवीर महात्मा लटूर सिंह की स्मृति में वार्षिकोत्सव और कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

कवियों ने कविताओं के माध्यम से की व्यवस्थाओं पर चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। बीएमएम इंटर काॅलेज मऊखास के संस्थापक कर्मवीर महात्मा लटूर सिंह की पुण्यतिथि परवार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा। इसे संस्था के संस्थापक स्मृति को समर्पित किया गया। कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें डाॅ. हरिओम पंवार ने अपनी कविता धरती पर हत्यारी बंदूकों ने तर्पण नही किया, दुनिया में आंतकवाद ने कभी समर्पण नही किया, यह केवल कुचला जाता है, दूजी राह नही होती, संकल्पों के निर्णय को जग की परवाह नही होती सुनाकर आतंकवाद पर चोट की।
कॉलेज में हवन यज्ञ किया गया। मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर रहे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए। काॅलेज प्रधानाचार्य सुशील कुमार और प्रबंधक विजयपाल सिंह तोमर ने कवि डाॅ. हरिओम पंवार को सम्मानित किया। इस दौरान कवि सुमनेश सुमन ने काव्य पाठ किया। कोमल रस्तोगी ने बच्चों को प्यार दीजिए दुलार दीजिए, खिलने और खिलखिलाने का अधिकार दीजिए, यदि चाहते है राष्ट्र अस्मिता को बचाना तो बच्चों को भारतीय संस्कार दीजिए सुनाई। कवि विजय विकास ने जरा सा जब निखरने लगा हूं, में अपने किरदार में संवरने लगा हूं में पेश की। इस दौरान कवि सुल्तान सिंह सुलतान, लटूरी लठ, अलबेला, अर्जुन सिसोदिया ने भी अपनी कविता से व्यवस्थाओं पर चोट की। इस दौरान काॅलेज के प्रतिभाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार कालेज प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रबंधक विजयपाल सिंह तोमर, श्रीकृष्ण तोमर ने दिए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का भी किया सम्मान
उधर पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर के पुत्र ठाकुर श्रीकृष्ण कुमार तोमर ने क्षेत्र के नाम करने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अर्जुन अवार्डी, कामनवेल्थ विजेता अलका तोमर, पहलवान विकास तोमर, सूरज शर्मा को सम्मानित किया। एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर को मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक नवीन त्यागी, सतीश तोमर, सुशील कुमार प्रधनाचार्य, शिप्रा रस्तोगी, श्रीओम तोमर, डा. श्रवण कुमार, अनीता सिंह, जय सिंह तोमर, आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed