फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body was thrown in the plot after killing a four year old innocent, was missing since last evening

Saharanpur: चार साल के मासूम की हत्या कर शव प्लॉट में फेंका, कल शाम से था लापता

Sun, 25 Sep 2022 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Sep 2022 04:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चार साल के बालक की हत्या कर दी गई। उसके बाद बालक का शव घर के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को प्लॉट से बरामद किया और परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजनाें में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
The dead body was thrown in the plot after killing a four year old innocent, was missing since last evening
बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चार साल के बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास एक प्लाॅट मे पड़ा मिला। नानौता क्षेत्र में शनिवार शाम से लापता बालक का शव घर के पास ही एक प्लाॅट (जिसमें पानी भरा हुआ था) से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा बदलाव: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, मेरठ को जल्द मिलेंगे नए कमिश्नर
विज्ञापन



नगर के मौहल्ला छत्ता (जबड़ान) निवासी अब्दुल्लाह का 4 वर्षीय पुत्र अरहान शनिवार शाम 7 बजे से लापता हो गया था। जिसे परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद थाना पुलिस की सूचित किया गया, बालक गायब होने से पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई, पुलिस द्वारा बालक की तलाश आसपास की गई, उसी दौरान घर के नजदीक एक बैंकट हाल के पीछे स्थित कालोनी में एक प्लॉट जिसमें पानी भरा हुआ था से बालक का शव पुलिस व परिजनों को बरामद हुआ। बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed