{"_id":"63303117ce87305cad3e2a19","slug":"commissioner-surendra-singh-went-on-central-deputation-meerut-will-soon-get-new-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बदलाव: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, मेरठ को जल्द मिलेंगे नए कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बदलाव: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, मेरठ को जल्द मिलेंगे नए कमिश्नर
Sun, 25 Sep 2022 04:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Sep 2022 04:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से बड़ा बदलाव मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में बुला लिया गया है।
विज्ञापन
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र चले गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। सुरेंद्र सिंह मेरठ के कमिश्नर के साथ ही सीईओ ग्रेटर नोएडा की भी जिम्मेदारी सभाल रहे हैं।
वह वाराणसी के डीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव भी रह चुके हैं।
तेजतर्रार अधिकारी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। उन्होंने खुद प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के बाद अब मेरठ में नए कमिश्नर की तैनाती होगी।
यह भी पढ़ें:गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर
विज्ञापन
माना जा रहा है कि प्रदेश के कई मंडलों में प्रशासनिक पदों पर बड़ा बदलाव किए जाने की तैयारी है। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पांच मार्च 2021 को मेरठ मंडल के कमिश्नर का चार्ज संभाला था। सुरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते अफसरों में गिने जाते हैं।