फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The daytime temperature in the first week of November was the highest in 26 years.

Meerut News: 26 साल में दिन में अधिक रहा नवंबर के पहले सप्ताह का तापमान

Fri, 07 Nov 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The daytime temperature in the first week of November was the highest in 26 years.
मोदीपुरम (मेरठ)। कभी सर्द और कभी कुछ गर्म मौसम लगातार सेहत को मुश्किल में डाल रहा है। नवंबर माह का पहला सप्ताह बीतने को है लेकिन दिन में अब भी गर्माहट का असर दिख रहा है। वहीं, रात ठंडी है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम की मौसम वैधशाला में एक से सात नवंबर तक 1998 से लेकर 2025 के तापमान का विश्लेषण किया गया। इसमें 2025 का तापमान पिछले 26 साल की तुलना में सामान्य से अधिक पाया गया। वहीं, रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि दिन-रात के तापमान में अधिक अंतर देखा गया। यह स्थिति साफ आसमान, कम आर्द्रता और विकिरणीय शीतलन की ओर संकेत करती है। दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उनका कहना है कि इस सप्ताह से तापमान नीचे आएगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी नीचे चल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, एक्यूआई का स्तर थोड़ा बढ़ा। मेरठ शहर का एक्यूआई 174 दर्ज किया गया। गंगानगर में 136, जयभीम नगर में 198, पल्लवपुरम में 188, बेगमपुल 177, दिल्ली रोड 181 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed