फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफान पर गंगा: दहशत में दर्जनों गांव के लोग, लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, देखिए तस्वीरें

Mon, 21 Jun 2021 06:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
The danger has increased in many villages due to the rise in the water level of the Ganges in Hastinapur
गंगा में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : amar ujala

हस्तिनापुर में पिछले दो दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि होने से खादर क्षेत्र का तटबंध तहस नहस होकर टूट गया। इससे खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव पानी की चपेट में आ गए हैं। वहीं सोमवार को बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार के अनुसार बिजनौर बैराज का जलस्तर एक लाख, 87 हजार क्यूसेक पर चल रहा है। 



उफान पर गंगा, सिरजोपुर समेत कई गांवों में घुसा पानी 
कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण गंगा उफान पर है। रविवार और सोमवार को खादर क्षेत्र में तीन जगह तटबंध टूटने से गांवों के संपर्क मार्गों में पानी भर रहा। सैकड़ों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई। 24 घंटों में एक लाख क्यूसेक पानी बढ़ा है। गांव सिरजोपुर में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। छह बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है। वहीं सोमवार को पुलिस अधिकारी एसपी देहात केशव कुमार, सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। खादर क्षेत्र के गांवों को बाढ़ जैसे हालातों से सुरक्षित रखने के लिए आज शाम तक फ्लड कंपनी जाएगी जाएगी।

The danger has increased in many villages due to the rise in the water level of the Ganges in Hastinapur
हस्तिनापुर में पुलिस अधिकारियों ने हालातों का जायजा लिया। - फोटो : amar ujala

इससे पहले रविवार को एसडीएम कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय और थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने ट्रैक्टर के सहारे हालात का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के लिए हस्तिनापुर के जीआईसी में कैंप की व्यवस्था की गई है।

The danger has increased in many villages due to the rise in the water level of the Ganges in Hastinapur
हस्तिनापुर में कई गांवों तक पानी पहुंच गया है। - फोटो : amar ujala

वहीं, सिरजोपुर के पास तटबंध टूटने से खादर क्षेत्र के करीब 19 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इससे करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित होगी। कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है। विद्युत उपखंड के जेई बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर घटते ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The danger has increased in many villages due to the rise in the water level of the Ganges in Hastinapur
हस्तिनापुर के कई गांवों में घुसा पानी। - फोटो : amar ujala

उधर, क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि वह हालात से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। एसडीएम कमलेश गोयल का कहना है कि क्षेत्र में अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन का कहना है कि सिंचाई विभाग ने जो तटबंध तैयार कराया गया है। वह सुरक्षित है। ग्रामीणों ने जो कच्चा तटबंध तैयार किया था, वह कई जगह से टूटा है। 

विज्ञापन
The danger has increased in many villages due to the rise in the water level of the Ganges in Hastinapur
हस्तिनापुर के कई गांवों में घुसा पानी। - फोटो : amar ujala

पशुओं के लिए चारे की दिक्कत
गंगा किनारे के खेतों में पानी भरने से पशुओं के लिए चारे की दिक्कत हो गई है। खादर क्षेत्र के ग्राम खरखाली, शिव नगर, काली नगर, झब्बापुरी, वीरनगर, मिर्जापुर, कुंडा में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से गंगा के आसपास नहीं जाने की अपील की है। इसके बावजूद रविवार को दशहरा पर्व पर सैकड़ों लोग गंगा स्थान के लिए पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed