फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crooks were furious in the field, Gokash Safat injured in the encounter

खेत में गोकशी कर रहे थे बदमाश, मुठभेड़ में गोकश सफात घायल

Sat, 16 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
The crooks were furious in the field, Gokash Safat injured in the encounter
खेत में गोकशी कर रहे थे बदमाश, मुठभेड़ में गोकश सफात घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। खिवाई-करनावल संपर्क मार्ग स्थित खेत में गोकशी कर रहे गोकशों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोकश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को दबोच लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खिवाई-करनावल मार्ग पर एक खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक हुई फायरिंग में एक बदमाश सफात उर्फ सपाक पुत्र आबिद घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी फजरू पुत्र उम्मेद निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर खुर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से लगभग एक क्विंटल गोमांस, अवशेष और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार, एक तमंचा, कारतूस, खोखा भी बरामद किया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर रोहटा व सरूरपुर थाने में जानलेवा हमले सहित लगभग आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed