फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crook was shot in a police encounter, arrested

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
The crook was shot in a police encounter, arrested
मेरठ। गढ़ रोड पर चार दिन पहले महिला से कुंडल लूटने वाले बदमाशों से बुधवार देर रात मुंडाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

मुंडाली एसओ रवि चंद्रवाल देर रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि बाइक पर दो बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इन्होंने बीती 6 दिसंबर को गढ़ रोड पर एक महिला से कुंडल लूटे थे। पुलिस ने बदमाशों को सिसौली से कुछ दूर ललकारा। इस पर बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। इस पर एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। वह जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। बदमाश खालिद पुत्र शरीफ निवासी तारापुरी लिसाड़ी गेट बताया। इसके खिलाफ मेरठ समेत आसपास के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश से तमंचा, दो कारतूस एवं महिला से लूटा कुंडल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed