फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The creator of the idol of Ram Lalla inaugurated the room.

Meerut News: रामलला की मूर्ति के रचनाकार ने कक्ष का उद्घाटन किया

Fri, 21 Nov 2025 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
The creator of the idol of Ram Lalla inaugurated the room.
चौ. केवी इण्टर कालेज माछरा पर नवनिर्मित कक्ष का उदघाटन करते  डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा । स्त्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। अयोध्या के राम मंदिर में राम की मूर्ति के रेखाचित्र बनाने वाले एवं राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार को माछरा स्थित चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया एवं विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अमित त्यागी व प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी ने उनका स्वागत किया।

डॉ. विश्वकर्मा ने विद्यालय में मां सरस्वती की पेंटिंग का लाइव डेमो देकर विद्यालय को भेंट की। उनके सहयोगी एवं राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ. दुर्जन सिंह राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी ने की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, तहसीलदार मवाना, जिला संघचालक धर्मेश त्यागी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मनोज शोल्दा, कलीराम, राजीव ठाकुर, दिनेश राणा, दीपक त्यागी, संजीव त्यागी, अनिल मिश्रा, मोहम्मद सलमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed