{"_id":"5e59762f8ebc3ec54d51d389","slug":"the-couple-was-sued-in-a-fraud-of-rs-35-lakh-meerut-news-mrt4713526148","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख के फर्जीवाडे़ में दंपती पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाख के फर्जीवाडे़ में दंपती पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। 35 लाख के फर्जीवाडे़ में दंपती के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दंपती ने फर्जी कागज तैयार कर पहले फोर्ड एंडेवर व फिर वेंटो गाड़ी अपने नाम करा ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों गाड़ियों के कागज मंगवाए जाएंगे।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी विपिन कुमार कंस्ट्रक्शन फर्म चलाते हैं। उनका कहना है कि उनकी फर्म पर कणाद ऋषि निवासी लोहोरका औरंगाबाद बुलंदशहर (हाल पता जागृति विहार) नौकरी करता था। आरोप है कि कणाद ने उसके फर्जी हस्ताक्षर करके एंडेवर गाड़ी अपनी पत्नी रश्मि तोमर के नाम करा ली। पोल खुलने पर विपिन ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। शिकायत करने पर कंकरखेड़ा पुलिस ने गाड़ी रश्मि को दिला दी। आरोप है कि इसी तरह से कणाद और रश्मि ने विपिन की दूसरी गाड़ी वेंटो भी अपने नाम कराकर बेच दी। अब दंपती धमकी दे रहे हैं। मामले की शिकायत विपिन ने एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर कंकरखेड़ा थाने में दंपती के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच पड़ताल के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।