फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple was beaten with sticks and rods due to enmity

रंजिश में दंपती को सरियों व लाठी से पीटा

Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The couple was beaten with sticks and rods due to enmity
सरधना। सांसीपुरा गांव में मारपीट में घायल युवक ​सरिये के निशान दिखाते हुए।  संवाद
सरधना। गांव सांसीपुरा में रंजिश के चलते दो पक्षों विवाद हो गया। आरोपी पक्ष ने दंपती को सरियों व लाठी-डंडों से दौड़ाकर पीटा। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव सांसीपुरा निवासी रवि पुत्र पीतम ने तहरीर में बताया कि प्रधान पक्ष उनके रंजिश रखता है। दो दिन पूर्व भी प्रधान पक्ष ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधान पक्ष को तहरीर दिए जाने का पता चला तो उन्होंने बुधवार रात रवि के घर पर पहुंचकर हमला कर दिया। आरोप है कि उसे सरियों से बुरी तरह पीटा। उसकी पत्नी सरिता पर भी डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां आए तो आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गए। घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया और प्रधान व उसके पुत्रों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed