फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The country will become self-reliant only through research related to problems: Prof. Bhola Ram

समस्याओं से जुड़े शोध से ही आत्मनिर्भर बनेगा देश: प्रो. भोला राम

Thu, 13 Nov 2025 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 13 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The country will become self-reliant only through research related to problems: Prof. Bhola Ram
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग ने रिसर्च टेक्नीक्स इन फोटॉनिक्स एंड मटेरियल्स साइंस विषय पर प्री-कांफ्रेन्स का आयोजन हुआ। देशभर के प्रमुख संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने फोटॉनिक्स और पदार्थ विज्ञान में नवीन शोध तकनीकों व प्रयोगात्मक विधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. भोला राम गुर्जर ने कहा कि स्थानीय समस्याओं से जुड़े शोध से ही आत्मनिर्भर भारत संभव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की। उन्होंने भौतिकी विभाग के शोध प्रकाशनों, पेटेंट्स व पुस्तकों की सराहना की और इसे विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने विज्ञान और समाज के बीच शोध सेतु का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं से नवाचार, स्वायत्त चिंतन व प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक परंपराओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादकता, पशु स्वास्थ्य व रोग पहचान जैसे मुद्दों पर समाधान-केंद्रित शोध की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसंधान निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह ने टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026 में 1201-1500 बैंड व राज्य विश्वविद्यालयों में 41वें स्थान की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्रो. मृदुल गुप्ता ने फोटॉनिक्स के चिकित्सा, पर्यावरण व सेंसर अनुप्रयोगों पर जोर दिया। संचालन प्रो. कविता शर्मा व आयोजन सचिव प्रो. नीरज पंवार ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों में प्रो. संजीव कुमार (राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, इटानगर), प्रो. शैलेंद्र शर्मा (डीन कृषि), प्रो. अनुज त्यागी (एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज), प्रो. राजन वालिया (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) व प्रो. अखिलेश कुमार सिंह (आईआईटी बीएचयू) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed