फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation will seek NOC from the army for the construction of waterlogging, drains and culverts in Prempuri.

Meerut News: प्रेमपुरी में जलभराव, नाला और पुलिया निर्माण के लिए सेना से एनओसी लेगा निगम

Sat, 03 Jan 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The corporation will seek NOC from the army for the construction of waterlogging, drains and culverts in Prempuri.
मेरठ। सिटी रेलवे स्टेशन रोड पर जैन नगर स्थित प्रेमपुरी कॉलोनी में लगातार जलभराव की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया द्वारा निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों ने महापौर को बताया कि बिना बरसात के ही क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। समस्या का समाधान के लिए नाला और पुलिया निर्माण कराना होगा, इसके लिए निगम ने सेना से एनओसी लेने की बात कही है।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र में पानी जमा हो रहा है। समस्या का स्थायी समाधान नाला निर्माण व जैन मंदिर तिराहे स्थित पुलिया के पुनर्निर्माण की जरूरत है। संबंधित अवर अभियंता द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित नाला निर्माण में सैन्य क्षेत्र की भूमि आ रही है। इससे कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। महापौर ने नगर निगम के लेखपाल को भूमि का चिहिन्त करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को नाला निर्माण के लिए सेना से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एक सीवर मैनहोल के वाइट टॉपिंग सड़क नीचे आ जाने के कारण उसकी सफाई न हो पाने की समस्या से भी अवगत कराया। इस पर महापौर द्वारा रिक्त स्थल पर नया मैनहोल बनाने हेतु अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार और सहायक अभियंता जलकल दुष्यंत वत्स को निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन सड़क के लेवल को लेकर भी स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। अवर अभियंता निर्माण ने सुझाव दिया कि इंटरलॉकिंग टाइल हटाकर सीसी रोड निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, लवी त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक, क्षेत्रीय अवर अभियंता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed