{"_id":"60243e848ebc3ee93466940b","slug":"the-controversy-over-the-installation-of-a-gate-towards-the-religious-site-is-catching-on-now-the-video-goes-viral-meerut-news-mrt524745418","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद पकड़ रहा तूल, अब वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद पकड़ रहा तूल, अब वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
धार्मिक स्थल की तरफ गेट लगाने का विवाद पकड़ रहा तूल, अब वीडियो वायरल
सरूरपुर। डाहर गांव में धार्मिक स्थल की तरफ गेट लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को एक पक्ष ने भड़काऊ वीडियो डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया है।
सरूरपुर क्षेत्र के डाहर गांव में धार्मिक स्थल की तरफ एक व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया था। जिसे लेकर गांव में सांप्रदायिक माहौल गरमाया हुआ है। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आने पर माहौल खराब करने का भी कुछ शरारती तत्व प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस व प्रशासन की सूझबूझ से मामला निपट गया। पुलिस ने दरवाजा बंद करा दिया। सांप्रदायिक माहौल के चलते गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है।
एसपी देहात केशव कुमार व एडीएम प्रशासन ने मौका मुआयना करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इस मामले के तीसरे दिन बुधवार को फेसबुक पर गांव में गेट बंद होने की वीडियो एक युवक ने अपलोड कर दी। जिसमें एक समुदाय के लोगों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा गया है कि जबरन गेट बंद कराकर उसका उत्पीड़न हो रहा है। इस मामले में सोशल मीडिया पर युवक ने एक समुदाय को लेकर भड़काऊ बातें भी कहीं हैं।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसे लेकर दोनों संप्रदायों के बीच लोगों में तनाव बढ़ गया है। वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे एसपी देहात केशव कुमार ने बुधवार को मौके पर पहुंच कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दूसरी ओर, सांप्रदायिकता में जहर घोलने वाला वीडियो वायरल होने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट में वीडियो अपलोड होने के बाद गांव में सांप्रदायिक माहौल भड़कने की आशंका जताई है।
सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि वायरल वीडियो मामले की पुलिस और प्रशासन जांच कर रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।